वो 4 वर्षीया मासूम को पैसे का लालच देकर खेत क्यों ले गया..जानिए।

 वो 4 वर्षीया मासूम को पैसे का लालच देकर खेत क्यों ले गया..जानिए।
मुलताई। (अक्षय सोनी,राकेश अग्रवाल की रिपोर्ट)
हवस की आग में जलते हुए एक वहशी पर  हैवानियत का ऐसा पर्दा पड़ा की उसने अमानवीयता की भी सारी हदें पर कर दी और एक 4 वर्षीया मासूम से कर डाला दुष्कत्य प्रयास। घटना नगर के से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित गांव की है जहाँ महेश पिता उत्तम सिसोदिया ने बुधवार गांव की ही 4 वर्षीया मासूम को पैसे का लालच देकर खेत पर ले गया और दुष्कृत्य का प्रयास किया। घर आकर मासूम ने रोते रोते अपने परिजनों को घटना बताई तो परिजन सन्न रह गए। गुरुवार उन्होंने मुलताई थाने आकर शिकायत की जिस पर पुलिस ने आरोपी महेश पर दुष्कृत्य सहित पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फ़िलहाल रात में पुलिस आरोपी को ढूंढने उक्त गांव पहुची है।

Source : अक्षय सोनी

1 + 15 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]